कोरोना महामारी में विद्यार्थियों का सकारात्मक विकास(Positive devlopment of students in corona epidemic)

   

 कोरोना महामारी में विद्यार्थियों का सकारात्मक विकास  

                              समय कभी नहीं ठहरता | लाख प्रयत्न करने पर भी, हम बीते समय को लौटा नहीं सकते।कोरोना महामारी ने एक लम्बे समय के अन्तराल को अपने में समेट लिया है।प्रतिदिन विद्यार्थी के विद्यालय जाने की इच्छा,विद्यालय के द्वार,बच्चों की अनवरत,अबाधित बातचीत,प्यारी सी मुस्कान लिये  विद्यार्थी का विद्यालय में प्रवेश करना,इन कोमल भावनाओं और नईं-नई उम्मीदों को लिए आज बच्चे अपने घरों की सीमाओं में सिमट गए हैं।परन्तु काल हमेशा एक सा नहीं रहता,बदलता है |परिस्थतियाँ व्यक्ति को और मज़बूत बना देती हैं।

                ''समय कुछ भी हों बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा स्थाई बनी रहनी चाहिए''विद्यार्थियों को बाल्यकाल से ही मानसिक रूप से मजबूत बनाना चाहिए।आज सोच को बहुत ऊँचाई पर बदलने की आवश्यकता है।सभी बच्चों को चाहे घर हों या घर से बाहर हर कार्य को करने में सक्षम होना चाहिए।जीवन में हमें किसी भी परिस्थिति में स्वयम् को अनुकूल बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए।इन विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिये व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए,अध्यापकों  एवं अभिभावकगण को मिलकर प्रयत्न करना होगा।

हम स्वयं के शिल्पकार हैं —

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्

आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः ||

                        ईश्वर प्रदत शरीर के रूप में दी इस उत्कृष्ट संरचना के हम स्वयं भी शिल्पकार हैं ।हम जैसा बनना चाहते हैं, हम वैसे ही बन जाते हैं।अबोध बालक के समान  हम समझ ही नहीं पाते, हमारे अन्दर असीम शक्तियाँ विद्यमान हैं| हम सब एक अंगार की तरह हैं, जिनको हवा मिल जाये तो,सर्वत्र प्रकाश फैला दें,ऊर्जा तो हमारे अन्दर पहले से ही विद्यमान है।सही दिशा मिलने की आवश्यकता है| वर्तमान समय में बच्चों को तैयार करना है कि हमें इस समय से घबराना नहीं, अपितु ईश्वर प्रदत शरीर के रूप में दी इस उत्कृष्ट संरचना के द्वारा नवीन आयामों  को प्राप्त करना है

अच्छी आदतों का अपनाना——-

अभिवादन शीलस्य नित्य वृद्धोपसेविन: 

चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशोबलम् 

                             इस समय विद्यार्थी का अधिक समय अपने परिवार वालों के साथ व्यतीत हो रहा है | विद्यार्थियों को बड़ों का आदर करना,बुज़ुर्गों के साथ बैठकर उनकी बातें सुनना, की प्रेरणा दी जाए।  शास्त्र भी कहते हैं, जो बड़ों का आदर सत्कार करते हैं, उनकी आयु,विद्या,यश और बल बढ़ते हैं। उनके छोटे -छोटे काम करने के लिए उत्साहित करें । आनलाइन कक्षाओं से पढ़ना उनके लिए नईं चुनौती है ।बच्चे पढ़ते हुए थक जाएँ तो माता पिता, दादा दादी, नाना नानी को चाहिए कि वह अनुभवों के क़िस्से सुनाएँ ,प्रेरणादायक कहानियाँ जो उनके मानसिक तनाव को दूर करें।इन सबके लिए  प्रत्येक विद्यार्थी को आज की परिस्थति के लिए  अपने आप को तैयार करना चाहिये ।

सुपाच्य एवं पौष्टिक भोजन करें——-

ॐ सह नाववतु |सह नौ भुनक्तु |

सह वीर्यं कवावहै |तेजस्विनावधीतमस्तु|

मा विद्विषावहै|ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ||

                           आज बच्चे आनलाइन शिक्षा लेने के कारण सारा समय बैठकर, लेटकर व्यतीत कर रहे हैं।जिस कारण बच्चों की पाचन शक्ति पर असर पड़ रहा है| बच्चे मोटापे ,मधुमेह आदि रोगों का शिकार होते जा रहें हैं।विद्यार्थियों को प्रेरित करें,कि वह सुपाच्य एवं पौष्टिक भोजन करें|अध्यापकगण,माता-पिता सिखायें, खाना खाने से पहले विद्यार्थियों को उस परमपिता परमेश्वर को धन्यवाद देना चाहिए ,कि हे ईश्वर आपका हम धन्यवाद करते हैं,कि आपके आशीर्वाद से हमें भोजन प्राप्त हुआ।

प्रतिदिन योग करें——-

योगश्चित्त वृत्तिनिरोधः-----

                 बच्चों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दें।कुछ देर अपने घर में  किसी भी उचित एवं स्वच्छ स्थान पर बैठें।एकाग्रभाव से उस इष्ट देवता का स्मरण करें। बच्चों का स्वभाव धीरे धीरे बदलने लगेगा।योग के साथ-साथ बच्चों को ध्यान करने  की भी प्रेरणा देनी चाहिये,ताकि उनकी एकाग्रता की शक्ति का वर्धन हो |

मन को प्रसन्न रखें ------

प्रिय वाक्य प्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः|

 तस्मात्तदेव वक्तव्यं वचने का दरिद्रता ||

                 लेश मात्र कष्ट आने पर मन को दुखी न करें |विद्यार्थियों को अपने घर की विषम परिस्थिति के बारे में बतायें ताकि बच्चे भी अपने माता पिता के सुख-दुख में भागीदार बनें | आपस में मिलकर रहें| एक दूसरे को प्रसन्न रखने का प्रयत्न करें |

स्वावलम्बी बनें -------

 अलसस्य कुतो विद्या      

                विद्यार्थियों को स्वयं  पर भरोसा रखना सिखायें | वे  अपना काम खुद करें | आलस्य का परित्याग करें |   घर में रह कर भी वर्तमान के साथ अपने को जोडें| दूसरों पर निर्भर न करें| स्वावलम्बी ही सर्वत्र प्रतिष्ठा व सम्मान को प्राप्त करता है |

संतोषी बनें --

संतोष एव पुरुषस्य परं   निधानम्

                   इस विषम परिस्थिति में बच्चों को संतोष की भावना से रहने के लिए प्रेरित करना चाहिये |वर्तमान समय की स्थिति में माता-पिता के सुख-दुख में सहयोग करें|

आत्मविश्वासी बनें

चक्रवत् परिवर्तन्ते सुखानि च दुखानि च 

                  कोरोना काल ने  अनेक समस्याओं को जन्म दिया है |विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना भरें |उन्हें अवगत कराया जाये कि समय एक सा नहीं रहता है सुख और दुख चक्र के समान घूमते हैं |

 समय का सदुपयोग करे

क्षणशः कणशः चैव विद्यामर्थं च साधयेत्|

क्षण त्यागे कुतो विद्या कण त्यागे कुतो धनम्||

             आज विद्यार्थियों के पास नये आयाम हैं |नवीन-तकनीक के ज्ञान से उन्हे समय के साथ चलना होगा |अपना सारा समय मोबाइल,कम्प्यूटर में समय व्यर्थ न बिता कर उस तकनीक से अपने जीवन में परिवर्तन लाना लायें  |नईं तकनीक से अपने ज्ञान को  बढ़ाएं |

 स्वाध्याय करना--------

   स्वाध्यायात् मा प्रमदः 

            विद्यार्थी  अपने अध्ययन में आलस्य न करें | अपना समय पुस्तकें पढ़ने में व्यतीत करें |बच्चे यदि आधुनिक तकनीक के उपकरणों का प्रयोग कर रहें हैं तो किसी E-पुस्तकालय से जुड़ें |अच्छी पुस्तकें पढ़े |अच्छा साहित्य पढ़े|पढ़कर उसे लिखें,अपनी लेखनकौशल क्षमता को बढ़ाएं |

 सुनीता शर्मा 

                           positive development of students in corona epidemic

                       Time never stops Even after making lakhs of efforts, we cannot return the past. The corona epidemic has absorbed a long gap in itself. Everyday the student's desire to go to school, the door of the school, the children's relentless, uninterrupted conversation, lovely Students entering school with a smile, today children are confined to the confines of their homes with these tender feelings and new hopes. But time does not always remain the same, it changes. Circumstances make a person stronger.

                "No matter what the time, the positive energy in the children should remain constant." Students should be made mentally strong from childhood itself. Today there is a need to change the thinking at a very high level. All the children whether at home or outside the home every time. We should be able to do the work. In life, we should be ready to adapt ourselves in any situation. To face these odd situations and for the all-round development of the children, teachers and parents have to make efforts together.

We are our own craftsmen ———

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्

आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः ||

                       We ourselves are the architects of this excellent structure given in the form of a God-given body. We become what we want to be. Like an innocent child, we do not understand, infinite powers exist in us. We are all like embers, if we get air, then spread the light everywhere, the energy is already present in us. There is a need to get the right direction. In the present time, the children have to be prepared that we should not be afraid of this time, but have to achieve new dimensions through this excellent structure given in the form of God-given body.

Adoption of good habits-------

 अभिवादन शीलस्य नित्य वृद्धोपसेविन: 

चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशोबलम् 

              At this time, more time of the student is being spent with his family members. Students should be encouraged to respect elders, sit with elders and listen to them. The scriptures also say that those who respect elders, their age, knowledge, fame and strength increase. Encourage them to do small things. Reading from online classes is a new challenge for them. When children get tired of studying, then parents, grandparents, grandparents should tell stories of experiences, inspirational stories that remove their mental stress. For all this, every student should today You should prepare yourself for the situation.

Eat digestible and nutritious food———-

ॐ सह नाववतु |सह नौ भुनक्तु |

सह वीर्यं कवावहै |तेजस्विनावधीतमस्तु|

मा विद्विषावहै|ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः |||

                                Today children are spending all the time sitting, lying down due to taking online education. Due to which the digestive power of the children is getting affected. Children are becoming victims of diseases like obesity, diabetes etc. Motivate the students to eat nutritious and nutritious food. Teachers, parents teach, before eating food, students should thank that Supreme God, that Oh God We thank you that with your blessings we got food.

Do yoga daily

योगश्चित्त वृत्तिनिरोधः

                           Inspire the children to do yoga daily. Sit for some time in any proper and clean place in your house. Remember that presiding deity with concentration. Children's nature will start changing gradually. Along with yoga, children should also be encouraged to meditate, so that their power of concentration increases.

Keep your heart happy------

प्रिय वाक्य प्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः|

 तस्मात्तदेव वक्तव्यं वचने का दरिद्रता ||

           Do not make the mind sad when there is only trouble. Tell the students about the odd situation in your house so that the children also become a participant in the happiness and sorrow of their parents. stay together Try to keep each other happy.

Be self-sufficient -------

  अलसस्य कुतो विद्या

                          Teach students to believe in themselves. They do their own work. Give up on laziness Connect yourself with the present even by staying at home. Don't depend on others Only self-supporting achieves prestige and respect everywhere.

  Be satisfied

संतोष एव पुरुषस्य परं   निधानम्

                        In this difficult situation, children should be motivated to live with a sense of contentment.In this situation, cooperate in the happiness and sorrow of the parents.

   Be confident

   चक्रवत् परिवर्तन्ते सुखानि च दुखानि च 

                      Corona period has given rise to many problems. Instill a sense of self-confidence in the students. They should be made aware that time does not remain the same, happiness and sorrow revolve like a wheel.

Make good use of the time

क्षणशः कणशः चैव विद्यामर्थं च साधयेत्|

क्षण त्यागे कुतो विद्या कण त्यागे कुतो धनम्||

                              Today students have new dimensions. With the knowledge of new technology, they have to keep up with the times. Don't waste all your time in mobile, computer, bring change in your life with that technology. Increase your knowledge with new technology. |

Self-study--------

स्वाध्यायात् मा प्रमदः 

                        Students should not be lazy in their studies. Spend Your Time Reading Books | If Children Are Using Modern Techniques 

.

Comments

  1. So true 👍......... if everyone follow this then it would be so easy for kids to get out of the negativity of this pandemic.

    ReplyDelete
  2. So very thoughtful...we need to implement them in true spirit.

    ReplyDelete
  3. Excellent points for all of us to follow specially during this time and even latter.

    ReplyDelete
  4. Thanks ma'am for sharing this. 🌻🌻

    ReplyDelete
  5. अति आवश्यक और उत्तम

    ReplyDelete
  6. Very relevant. Thanks for sharing 😊

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

उत्कृष्ट चिन्तन